CBSE 10वीं छात्रों के लिए बड़ी अपडेट! आंसर शीट की स्कैन कॉपी के आवेदन शुरू

SHARE:

रायपुर.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 की आंसर शीट की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य बोर्ड परीक्षा और दूसरे बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र 5 अगस्त से 9 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड ने बताया कि यह प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करेंगे। इसके बाद कॉपी का अध्ययन कर 16 अगस्त से 19 अगस्त के बीच मार्क्स वेरिफिकेशन, री-इवैल्यूएशन या दोनों के लिए आवेदन कर सकेंगे। मार्क्स वेरिफिकेशन की फीस 300 रुपये प्रति आंसर बुक और री-इवैल्यूएशन की फीस 100 रुपये प्रति प्रश्न निर्धारित की गई है।

CBSE ने स्पष्ट किया है कि पुनर्मूल्यांकन केवल छात्र द्वारा चुने गए प्रश्नों का ही किया जाएगा। संशोधित अंक बढ़ने, घटने या समान रहने की स्थिति में वही अंतिम माने जाएंगे। बोर्ड ने छात्रों से निर्धारित समय सीमा के भीतर केवल ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है, क्योंकि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें