दिल्ली में 4 दिसंबर से शुरू होगा भारत बिएनाले 2026, 22 ऐतिहासिक स्थलों पर दिखेगी देश की कला-संस्कृति

SHARE:

नई दिल्ली
108 दिन का 'द इंडिया बिएनाले 2026' दिल्ली को वैश्विक कला और सांस्कृतिक दुनिया के केंद्र में लाने के लिए तैयार हो रहा है। 4 दिसंबर को इसका आगाज होगा, जो 'वेनिस बिएनाले' की तरह भारत की कला, संस्कृति और रचनात्मकता के अलग-अलग आयामों को सामने लाएगा। इसे लेकर जनसेवा सदन में हुई मीटिंग में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ' भारत बिएनाले 2026 (तत् त्वम् असि)' की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। इस दौरान संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ समय सीमा तय करते हुए वर्क प्लान बनाने, व्यवस्था पूरा करने के निर्देश दिए।

  • सीएम ने बताया, बिएनाले 21 मार्च 2027 तक नई दिल्ली में किया जाएगा। इसे कला, वास्तुकला और डिजाइन के क्षेत्र में देश के सबसे बड़े आयोजनों में से के रूप में पेश किया जा रहा है। 22 से ज्यादा ऐतिहासिक स्मारकों, संग्रहालयों, आर्ट गैलरी, सांस्कृतिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों में कई कार्यक्रम होंगे। पुराना किला इसका मुख्य केंद्र होगा।
  • लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, सफदरजंग मकबरा, लोर्दी गार्डन, महरौली, हौज़ खास, अग्रसेन की बावली, राष्ट्रीय संग्रहालय, नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और ललित कला अकादमी सहित कई स्थल इस उत्सव का हिस्सा बनेंगे।
  • दुर्लभ कला संग्रह, पारंपरिक कलाओं, फोटोग्राफी प्रस्तुतियों को जगह मिलेगी। सीएम ने तैयारियों को लेकर शहरी विकास विभाग के सचिव को नोडल अधिकारी नियुक्त करने और विभागों में संपर्क अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं।

देशभर से आएंगे 108 यूथ आर्टिस्ट
शिक्षा विभाग और दिल्ली के विश्वविद्यालयों को कहा गया है कि इस कार्यक्रम के 'स्टूडेंट बिएनाले' हिस्से के जरिए स्टूडेंट्स को जोड़ा जाए, अकादमिक टूर रखे जाएं। स्टूडेंट्स को वॉल्टियर्स के रूप मे गाइड और होस्ट की भूमिका भी दी जाएगी। स्टूडेंट बिएनाले के लिए देशभर से 108 युवा कलाकारों का चयन किया गया है। रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि भारत बिएनाले 2026 को पीपीपी मॉडल पर तैयार किया जा रहा है, जिसमे सरकार, कॉरपोरेट, सांस्कृतिक संस्थान, फाउंडेशन, कलाकार, संग्रहालय, आर्ट गैलरीज और इंटरनेशनल पार्टनर्स एक साझा मंच पर आएंगे।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें