अमित शाह गुरदासपुर में विक्रमजीत के परिवार से मिले, अब परविंदर झोटा के घर जाएंगे

SHARE:

अमृतसर.

अमित शाह आज पंजाब दौरे पर हैं। अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद वे गुरदासपुर पहुंच हैं। जिसके बाद संगरूर और बाद में मानसा में परविंदर झोटा के परिवार से मिलेंगे। अंत में वे लुधियाना में रावण दहन करेंगे। 
अमित शाह ने जताया शोक, दिया भरोसा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब दौरे के दौरान नशा विरोधी कार्यकर्ता विक्रमजीत सिंह के पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेता अश्वनी कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्री ने पीड़ित परिवार के साथ उनका दुख साझा किया।

अमित शाह ने परिवार को स्पष्ट आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार और मोदी सरकार इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसके साथ ही अमित शाह ने परिजनों को यह भी भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और भविष्य की भलाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें