NEET पेपर लीक के खिलाफ पंजाब में AAP का प्रदर्शन, आज थालियां बजाकर जताएंगे विरोध

SHARE:

चंडीगढ़.

नीट पेपर लीक मामले में देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में पंजाब में भी लगातार विरोध नजर आ रहा है। पंजाब में जहां आप आदमी पार्टी नीट पेपर लीक मामले में बीजेपी को घेरती नजर आ रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी आप को फार्मेसी नकल मामले में घेरती दिख रही है।

शनिवार को आम आदमी पार्टी थाली बजाओ प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने इस प्रदर्शन को 'थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ' का नाम दिया है। इसके अंतर्गत कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

विद्यार्थियों में आक्रोश
दिल्ली में संघर्ष कर रहे विद्यार्थियों के हक में जालंधर के विद्यार्थियों की तरफ से 25 और 26 जुलाई को शांतमय ढंग से रोष मार्च निकाली जाएगी। जिसके तहत डीसी आफिस के सामने पुड्ढा कांप्लेक्स में विद्यार्थियों की तरफ से सुबह नौ से रात नौ बजे तक धरना होगा, जबकि 26 जुलाई को सुबह नौ से रात नौ बजे तक भूख हड़ताल होगी। यह रोष प्रदर्शन किसी राजनीतिक बैनर के तले नहीं बल्कि विद्यार्थियों की तरफ से स्वेच्छा के साथ-साथ देश भर में सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं, शिक्षा प्रणाली में खामियों के जरिये विद्यार्थियों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ के विरोध में है। इसके संबंध में ही शुक्रवार को विद्यार्थियों ने देश भगत यादगार हाल में बैठक करके इसकी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि शांतमय ढंग से किए जा रहे प्रदर्शन का केवल एक ही उद्देश्य है कि सभी सरकारी नुमाइंदे नींद से जागे और विद्यार्थियों से भविष्य से हो रहे खिलवाड़ के प्रति जागरूक हों। जिससे कड़े कानून बनें और कोई भी इस तरह की घटनाओं के इंतजाम देने की कोशिश भी न कर सके।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें