अपर मुख्य सचिव शुक्ला और संभाग आयुक्त शर्मा ने किया स्थल निरीक्षण

SHARE:

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक की व्यवस्थाओं के संबंध में बुधवार को अपर मुख्य सचिव  शिव शेखर शुक्ला एवं भोपाल संभाग आयुक्त  कर्मवीर शर्मा ने स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने बैठक के सफल एवं सुचारू संपादन के लिए आयोजन स्थल पर चल रही विभिन्न व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड  इलैया राजा टी, कलेक्टर  प्रियंक मिश्रा, आईजी (देहात रेंज) भोपाल मती रुचि वर्धन सहित विभिन्न संबंधित विभागों के जिला एवं संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव  शुक्ला ने निर्देश दिए कि इस बैठक के महत्व को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी तरह चाक-चौबंद और त्रुटिहीन होनी चाहिए। अपर मुख्य सचिव  शुक्ला ने जगदीशपुर पैलेस परिसर स्थित ऐतिहासिक रानी महल एवं चमन महल का अवलोकन किया। उन्होंने वहां बैठक व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, सौंदर्यीकरण तथा ई-कैबिनेट के लिए आवश्यक आधुनिक तकनीकी प्रबंधों को देखा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करें और दिए गए कार्यों को संबंधित विभागों के साथ पूरे समन्वय एवं पूरी तत्परता से संपादित करें।

 

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें