लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाईवे पर लंबा जाम, हाईवे ब्लॉक होने से वाहनों की रफ्तार थमी

SHARE:

लुधियाना.

भारतीय किसान यूनियन द्वारा आज लुधियाना दिल्ली नेशनल हाईवे पर धरना लगा कर रोष प्रदर्शन किया गया। इस कारण नेशनल हाईवे पूरी तरह जाम हो गया और कई किलोमीटर दूर तक वाहनों की लंबी लाईनें लग गई। चिलचिलाती गर्मी के बीच लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इस मौके पर किसान यूनियन द्वारा भारत-अमेरिका ट्रेड बिल और पंजाब सरकार की लैंड पुलिंग पॉलिसी और राहो रोड का निर्माण न होने के चलते और अवैध कब्जो को हटाने के लिए प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के किसानों को खत्म करने के लिए भारत और अमेरिका के साथ ट्रेड बिल का समझौता कर रहा है। इसे किसान यूनियन किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने देगी उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा किसानों को उनकी जमीनों को हथियाने के लिए लैंड पुलिंग पॉलिसी फिर से लागू कर रही है। जिसे किसान यूनियन लागू नहीं होने देंगी।

उन्होंने कहा कि पिछले करीब 4 सालों से वह राहो रोड का निर्माण न होने के चलते और सड़क पर किए गए अवैध कब्जा का विरोध कर रहे हैं परंतु पंजाब सरकार द्वारा आज तक ना तो सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है और ना ही अवैध कब्जो को हटाया जा रहा है उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार द्वारा अपने किए गए फैसलों को वापस ना लिया गया तो किसान यूनियन अपना प्रदर्शन और तेज करेगी रोश प्रदर्शन के दौरान नेशनल हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया जिसके चलते कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइने लग गई भीषण गर्मी में लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा जिसके चलते जिला प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें