बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध पर सख्ती, लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय करेंगे सीएम सम्राट चौधरी

SHARE:

पटना
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो टूक कहा कि भ्रष्टाचार, अपराध और प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की समस्याओं के समाधान में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार से प्रारंभ दो दिवसीय ‘प्रशासनिक एवं विधि-व्यवस्था समीक्षा सम्मेलन’ के पहले दिन अधिकारियों को यह निर्देश दिया। इस दौरान 14 सरकारी विभागों के काम-काज की समीक्षा हुई। आज भी सभी जिलों के डीएम-एसपी के साथ बैठक जारी रहेगी। सीएम सचिवालय में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए जनहित के कार्यों का समयबद्ध निष्पादन किया जाए। गरीब और कमजोर वर्गों को हर हाल में न्याय मिले तथा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।

जनता दरबार का नियमित आयोजन हो
मुख्यमंत्री ने सभी डीएम, एसएसपी, एसपी को खुफिया एवं सूचना तंत्र मजबूत करने, आम लोगों से नियमित फीडबैक लेने का निर्देश दिया। सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता दरबार का नियमित आयोजन हो तथा सोशल मीडिया पर मिलने वाली जनशिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक महीने में कम से कम दो बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता तक सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाएं।

रात्रि गश्ती की GPS से होगी सतत निगरानी
मुख्यमंत्री ने पुलिस गश्ती को प्रभावी बनाने और रात्रि गश्ती की जीपीएस से निगरानी का निर्देश दिया। फरार अपराधियों की ट्रैकिंग कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी, जिसकी निगरानी आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी स्वयं करेंगे। हथियारों के नियमित सत्यापन और उनके प्रदर्शन पर सख्त निगरानी रहेगी।

सीएम ने अधिकारियों को सौंपे टास्क
फरार अपराधियों की ट्रैकिंग कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें

सभी जिलों में हर स्तर पर खुफिया एवं सूचना तंत्र को मजबूत बनाएं

जनता से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं को समयबद्ध हल करें

गरीब और कमजोर वर्गों को हर हाल में ससमय न्याय दिलाएं

ब्लैक स्पॉट सुधारे, बाढ़ एवं गाद प्रबंधन की कार्ययोजना बनाएं

नदी लिंक योजना को आगामी मानसून से पहले पूरा करना होगा

भूमि विवादों के हल को अनुमंडल, प्रखंड में साप्ताहिक बैठक होगी

डीसीएलआर और एडीएम कोर्ट का नियमित संचालन सुनिश्चित करें

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें