‘सिमी का आतंकवाद खत्म कर खंडवा को बनाया सनातन केंद्र’, बरसी पर बोले रामेश्वर शर्मा

SHARE:

भोपाल/ खंडवा.

भोपाल के हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने शनिवार रात राष्ट्रभक्त वीर युवा मंच की ओर से तिहरे हत्याकांड की बरसी पर आयोजित सभा में कहा कि लोग खंडवा को आतंकवाद का केंद्र बनाना चाहते थे, लेकिन इसे सनातन का केंद्र बना दिया गया।

उन्होंने खंडवा की धरती को प्रणाम करते हुए कहा कि यहां ने सिमी जैसे आतंकवाद को खत्म किया। उन्होंने लोगों से बच्चों को हनुमान चालीसा पढ़ाने और राजनीति से बचकर रहने की अपील की।

मशाल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी
शर्मा ने कहा कि देश को मजबूत बनाने में इंटरनेट मीडिया नहीं, लोगों की भूमिका अहम है। कार्यक्रम के समापन पर बड़ाबम चौक से तीन पुलिया तक सांकेतिक मशाल मार्च निकाला गया। तीन पुलिया क्षेत्र में बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा मोबाइल देखते रहे। शर्मा ने मजाक में पूछा-देवेंद्र, पोर्न वीडियो तो नहीं देख रहे हो? इस टिप्पणी पर सभा में ठहाके लगे। इसके बाद वर्मा ने मोबाइल बंद कर दिया।

तीन लोगों की गोली मारकर हत्या
तिहरा हत्याकांड 28 नवंबर 2009 को बकरीद के दिन हुआ था। प्रतिबंधित संगठन सिमी से जुड़े आरोपितों ने एटीएस जवान सीताराम यादव की गोली मारकर हत्या की थी। भागते समय उन्होंने वकील संजय पाल और बैंक प्रबंध रविशंकर पारे को भी गोली मारी थी। दिसंबर 2023 में एमआई कोर्ट ने सिमी आतंकी अबू फैजल को मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उसके कुछ साथी आरोपित पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें