एमपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल, 80 विद्यार्थी अपनी कक्षा के स्तर के अनुरूप नहीं

SHARE:

भोपाल

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों के सीखने के स्तर को लेकर चिंता बढ़ाने वाली तस्वीर सामने आई है। राज्य शिक्षा केंद्र के मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) आकलन के अनुसार, दूसरी से पांचवीं कक्षा तक के करीब 27.82 लाख विद्यार्थियों में से लगभग 80 प्रतिशत बच्चे अपनी कक्षा के अनुरूप दक्षता हासिल नहीं कर पाए हैं। केवल 20 प्रतिशत बच्चे ही अपेक्षित कक्षा-स्तर की दक्षता पर पाए गए।

कक्षा 2 से 5 के बच्चों के लिए चलेगा रेमेडिएशन कार्यक्रम

राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि विभिन्न आकलनों में बच्चों का अधिगम स्तर उनकी कक्षा के अपेक्षित स्तर से कम पाया गया है। इस अंतर को कम करने के लिए कक्षा दो से पांचवीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए रेमेडिएशन कार्यक्रम यानी दक्षता सुधार के अंतर्गत अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी। कक्षा पहली के विद्यार्थियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि इस कक्षा में बच्चों का विद्यालयी अधिगम प्रारंभिक स्तर से शुरू होता है।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें