मध्य प्रदेश में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, भोपाल, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर की चेतावनी

SHARE:

भोपाल

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने मध्य प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे कर दिए हैं। बुधवार को राजधानी भोपाल शीतलहर की चपेट में रही, जहां रात का पारा सामान्य से 5.4 डिग्री नीचे लुढ़ककर 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ दमोह प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।

दिन में खिली धूप के कारण भोपाल में अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन सूरज ढलते ही सर्द हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी। रीवा में 9.2 डिग्री और रायसेन में 9.4 डिग्री सेल्सियस के साथ रात का पारा 10 डिग्री के नीचे रहा।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें