BJP-अकाली गठबंधन का सियासी इतिहास, पांच चुनाव साथ लड़े और तीन बार बनाई सरकार

SHARE:

 चंडीगढ़

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन की संभावनाओं के बीच सीट बंटवारे का पुराना फॉर्मूला बदल सकता है. बीजेपी इस बार पुराने फॉर्मूले के मुकाबले करीब दोगुनी सीटों की मांग कर रही है. शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी ने पंजाब में पांच विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़े हैं. दोनों दलों ने 1997, 2002, 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनावों में गठबंधन किया था. इनमें से तीन बार 1997, 2007 और 2012 में दोनों दलों ने मिलकर सरकार बनाई थी. हालांकि, सितंबर 2020 में कृषि कानूनों के मुद्दे पर दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था। 

क्या था सीट बंटवारे का पुराना फॉर्मूला?
पंजाब में दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे के पुराने फॉर्मूले के तहत शिरोमणि अकाली दल 94 और बीजेपी 23 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ती थी. हालांकि, इस बार बीजेपी पुराने फॉर्मूले के मुकाबले करीब दोगुनी सीटों की मांग कर रही है. ऐसे में दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे का समीकरण बदल सकता है. इसके अलावा यह भी देखना दिलचस्प होगा कि संभावित गठबंधन में शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत को भी शामिल किया जाता है या नहीं। 

2024 में बीजेपी को मिले थे 18.56 फीसदी वोट
दोनों दलों के साथ आने के पीछे की बड़ी वजह उनका वोट बैंक और क्षेत्रीय पकड़ है. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पंजाब में करीब 25 लाख वोट यानी 18.56 फीसदी वोट मिले थे. वहीं, अकाली दल को लगभग 18 लाख वोट यानी 13.42 फीसदी वोट मिले. दोनों के वोट जोड़ने पर यह आंकड़ा करीब 43 लाख और कुल वोट प्रतिशत लगभग 32 फीसदी बैठता है। 

क्या कहता है वोटों का गणित?
2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल को करीब 28.61 लाख वोट यानी 18.38 फीसदी वोट मिले थे. बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को लगभग 12 लाख वोट यानी 8 फीसदी वोट मिले थे. दोनों का संयुक्त आंकड़ा करीब 40 से 41 लाख वोट तक पहुंचता है। 

दूसरी तरफ, 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 42 फीसदी वोट हासिल कर 92 सीटें जीती थीं. कांग्रेस को 22.98 फीसदी वोट मिले थे. वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में पंजाब में AAP का वोट प्रतिशत घटकर 26.30 फीसदी रह गया, जबकि कांग्रेस को 26.02 फीसदी वोट मिले। 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें