छत्तीसगढ़ में 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड; स्वेटर-जैकेट निकालने की तैयारी

SHARE:

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है, तो कुछ इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ कोहरे का असर दिख रहा है. प्रदेश में 24 घंटों के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार 24 नवंबर से रात में ठंड बढ़ेगी. 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान गिर सकता है.

राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

क्या आज छत्तीसगढ़ में होगी बारिश ?
जी हां प्रदेश में आज भी बारिश के आसार हैं. मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर के मुताबिक सोमवार को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. हालांकि किसी भी इलाके में बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है. दो दिन बाद भी कुछ इलाकों में बारिश के संकेत हैं.

मौसम में बदलाव की वजह
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र 22 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे तक उसी स्थान पर सक्रिय रहा. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है. इसके प्रभाव से प्रदेश में बादल और बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं. अगले दो दिनों तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. हालांकि, बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकती हैं. इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं.

पिछले 24 घंटों में इन इलाकों में हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान जगदलपुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15. डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. यानी रात और दिन के तापमान में काफी अंतर रहा. इस दौरान प्रदेश के कुछ जगहों पर बारिश हुई.

अलग-अलग शहरों का तापमान
मौसम प्रणालियों के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई शहरों का भी मौसम बदल गया. राजधानी रायपुर में सुबह कोहरे के बाद दिन में धूप निकली. वहीं शाम होते ही ठंड बढ़ने लगी, जिसका असर सोमवार सुबह भी जारी है. इस बीच आज कई इलाकों में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है.

  • रायपुर – अधिकतम तापमान -29.1 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान – 19.2 डिग्री सेल्सियस
  • माना – अधिकतम तापमान – 29.9 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान – 18 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर – अधिकतम तापमान – 26.5 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान – 20.6 डिग्री सेल्सियस
  • राजनांदगांव – अधिकतम तापमान – डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान – 19.2 डिग्री सेल्सियस
  • जगदलपुर – अधिकतम तापमान – 30.6 डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान – 15.9 डिग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर – अधिकतम तापमान – 27.1 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान – 19.2 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग- अधिकतम तापमान – 28.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान – 16.4 डिग्री सेल्सियस
  • पेंड्रा रोड – अधिकतम तापमान – डिग्री सेल्सियस , न्यूनतम तापमान – डिग्री सेल्सियस
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें