मथुरा में भीषण सड़क हादसा, दिल्ली-आगरा हाईवे पर ट्रक में घुसी कार; चार की मौत

SHARE:

 मथुरा
 छटीकरा पुल के पास सोमवार सुबह दिल्ली-आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

स्विफ्ट कार MP 30 ZJ 2690 में सवार चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। कुछ घायलों का सर्वोदय अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया है।

हादसे के मृतकों की पहचान
हादसे में मरने वालों की पहचान मथुरा पुलिस ने कर ली है। रुद्र, कान्हा, रुबी और ज्योति की इस घटना में मौत हुई है। वहीं आशा, देवाशीष, गिरजा, पलक और गौरी घायल हैं। कार सवार बरसाना से रमणरेती जा रहे थे। कार सवार भिंड दामो, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

कार सवार मध्य प्रदेश से वृंदावन दर्शन को आ रहे थे
लिस ने बताया कि कार सवार लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और वृंदावन दर्शन के लिए आ रहे थे। इसी दौरान छटीकरा पुल के पास यह हादसा हो गया। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें