पीएम मोदी ने बिहार को दी 100 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, पटना में चलेंगी 50 आधुनिक बसें

SHARE:

पटना
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वैशाली से वर्चुअल रूप से पटना के फुलवारीशरीफ स्थित बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की केंद्रीय कार्यशाला से पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत बिहार को मिलीं 100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बिहाइंड द मीटर पावर इंफ्रास्ट्रक्चर का भी लोकार्पण किया। इन बसों के शामिल होने से राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को विस्तार मिलेगा।

साथ ही शहरी क्षेत्रों में यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने तथा प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डीजल पर निर्भरता भी घटेगी।

पटना में चलेंगी 50 बसें
हरी झंडी दिखाने के बाद बसें अपने गणतव्य की ओर रवाना हुईं। सौ में से पचास बसें पटना शहर में चलाने की योजना है। वहीं 25 बसें पूर्णिया भेजी जानी है।

शेष दूसरे शहरों के लिए भेजने की तैयारी है। उद्घाटन समारोह केंद्रीय कार्यशाला फुलवारी शरीफ में आयोजित किया गया। इस दौरान बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

बिहार और दिल्ली के बीच बस परिवहन सेवा को सुगम बनाने के लिए 27 नवंबर को नई दिल्ली में पारस्परिक परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत, विभागीय सचिव राज कुमार और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा शामिल होंगे। समझौते से दोनों राज्यों के बीच बस परिचालन को लेकर व्यवस्था निर्धारित करने में मदद मिलेगी।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें