‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति

SHARE:

नई दिल्ली
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायणम् (Ramayana) भले ही सफलता की नई कहानी लिख रही हो, लेकिन मूवी में रावण को महिमामंडन करके और श्रीराम को अलग तरह से दिखाने को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हिंदू जनजागृति समिति ने 5 नवंबर को रिलीज हुई रामायणम् पर कड़ी आपत्ति जताते हुए हिंदुओं से ये अनुरोध किया है कि वे थिएटर्स में ये मूवी देखने न जाएं।

उनका दावा है कि नितेश तिवारी ने महर्षि वाल्मीकि की रामायण को तोड़-मरोड़कर अलग तरह से स्क्रीन पर प्रेजेंट किया है। इसे कम्युनिस्ट एजेंडा बताते हुए कथित तौर पर समिति ने ये भी सीधी चेतावनी दी है कि अगर रामायणम् का चैप्टर 2 रिलीज होने से पहले उन्हें नहीं दिखाया गया तो वह मूवी को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन करेंगे।

'कुछ सीन हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं'
समाचार एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को हिंदू जनजागृति समिति के कोऑर्डिनेटर मनोज सोलंकी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि रामायणम् में कई ऐसे सीन दिखाए गए हैं, जो हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। उन्होंने मेकर्स के इस कदम और 'क्रिएटिव फ्रीडम' की दलील को चुनौती दी।

HJS के रिप्रेजेंटेटिव ने फिल्म पर आपत्ति जताते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और रामायण को लाखों लोगों की आस्था बताया। सोलांकी का दावा है कि फिल्म में ऐसी कई घटनाएं और सीन्स हैं, जो असली कहानी से बिल्कुल भी मिलते-जुलते नहीं हैं। उन्होंने सेंसर बोर्ड पर भी ये आरोप लगाया कि उन्होंने धार्मिक पहलुओं को ठीक से समझे और जांच किए बिना ही रामायणम् को रिलीज की मंजूरी दे दी।

उनका कहना है कि किसी भी हिंदू महाकाव्य को बनाने से पहले उसके बारे में अच्छे से समझना चाहिए, ताकि कहानी को अलग तरह से पेश न किया जा सके। उन्होंने 'मैसेंजर्स ऑफ गॉड', 'द दा विंची कोड' और 'कमाल-धमाल मालामाल' फिल्मों में क्रिश्चियन समुदायों के कुछ हिस्सों की तरफ इशारा करके ये पूछा कि हिंदुओं की भावनाओं का ध्यान क्यों नहीं दिया जाता।

रावण-शूर्पणखा के किरदारों पर जताई आपत्ति
समिति ने ये भी दावा किया कि फिल्म में रावण के किरदार को मेकर्स ने इस तरह से दिखाया है, जो दबे और गरीबों की मदद करने वाला राक्षस है। उसने ऋषि मुनियों को परेशान करके उनकी पूजा में कितना विघ्न डाला और साथ ही कैसे उनके आश्रम तबाह किए, इस बारे में दिखाया ही नहीं गया है। उसे रामायणम् में सामाजिक न्याय का प्रतीक बना दिया।

उनका कहना है कि रावण को ऐसे दिखाया गया है कि जैसे वह महिलाओं की गरिमा के लिए लड़ता है। हालांकि, सीता हरण और अन्य महिलाओं के साथ उसके बुरे बर्ताव की कहानी कहीं भी मेल नहीं खाती है। साथ ही शूर्पणखा की नाक काटने पर लक्ष्मण को डांट लगाने और राम के खर और दूषण से माफी मांगने वाले सीन्स पर आपत्ति जताई है।

वाल्मीकि की रामायण में नहीं हैं ऐसी बातें
सोलंकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये भी दावा किया है कि महर्षि वाल्मीकि की लिखी ओरिजिनल रामायण में इनमें से कोई भी चीज नहीं हैं। उनका कहना है कि निर्देशक ने अपनी मॉडर्न सोच इसमें डालने की कोशिश की है।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें