रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! 24 नवंबर से फिर चलेगी दिल्ली-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन

SHARE:

ग्वालियर
 त्योहारों के दौरान
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली-बेंगलुरु कैंट के बीच संचालित की जा रही आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का पहला फेरा 18 नवंबर को नई दिल्ली से रवाना हो चुका है। अब यह ट्रेन 24 नवंबर को बेंगलुरु कैंट से वापसी के लिए रवाना होगी।

ग्वालियर और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर इसके ठहराव निर्धारित किए गए हैं। गाड़ी संख्या 04006 नई दिल्ली-बेंगलुरु कैंट फेस्टिवल स्पेशल 18 नवंबर को दोपहर 1:20 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई थी। यह शाम 6:22 बजे ग्वालियर और रात 8:32 बजे झांसी पहुंची। यहां से बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, दौंड और सोलापुर होते हुए बेंगलुरु कैंट के लिए रवाना हुई।

ट्रेन में कुल 22 कोच
अब वापसी में गाड़ी संख्या 04005 बेंगलुरु कैंट-नई दिल्ली स्पेशल 24 नवंबर को दोपहर 3:45 बजे बेंगलुरु कैंट से रवाना होगी। यह 25 नवंबर की सुबह 4:05 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और सुबह 6:20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद सुबह 6:25 बजे ग्वालियर से रवाना होकर आगरा और मथुरा होते हुए दोपहर 12 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं।

इनमें आठ सामान्य द्वितीय श्रेणी, नौ शयनयान, एक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, दो द्वितीय सह तृतीय श्रेणी वातानुकूलित और दो एसएलआर कोच शामिल हैं।

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक बैलास्ट लेस ट्रैक निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते वापसी दिशा की ट्रेन संख्या 04005 का संचालन प्रभावित हो सकता है और ट्रेन विलंब से भी चल सकती है।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें