गुरदासपुर में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

SHARE:

गुरदासपुर.

ड्यूटी से लौट रहे पंजाब पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव रविवार रात गांव मान कौर के पास अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर खून से लथपथ मिला।

सिर में गोली लगी होने के निशान हैं। डीजीपी लॉ एंड आर्डर प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि हत्या गोली मारकर की गई है। आतंकी घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। तहरीक-ए-तालिबान हिंदोस्तान ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डालकर विनोद की हत्या की जिम्मेदारी ली है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें विनोद बाइक सवार दो लोगों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। कृष्णा नगर निवासी मां कुंती देवी ने बताया कि विनोद थाना सुजानपुर में तैनात थे। परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं थी।

रविवार रात करीब सवा नौ बजे विनोद ने अपने भाई राम लाल को फोन कर बताया कि वह पुराना शाला के पास पहुंच गए हैं। उन्होंने 15 मिनट बाद बाइपास से लेने आने को कहा। राम लाल वहां पहुंचे तो वह नहीं मिले। रात एक बजे उनका शव बाइपास सड़क के किनारे मिला। वहां उनका सामान भी नहीं था।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें