दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल, 337 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी

SHARE:

दुर्ग.

दीपावली और छठ पर्व के बाद दुर्ग जिले के पुलिस विभाग बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने तीन अलग-अलग आदेश जारी कर 337 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। यह तबादला काम में कसावट और सुरक्षा व्यवस्था पहले से बेहतर करने के लिए किया गया है।

आदेश के मुताबिक, 270 आरक्षक, 64 प्रधान आरक्षक और 3 उप निरीक्षक इसमें शामिल हैं। 270 आरक्षकों को उनकी मौजूदा जगह से हटाकर जिले के अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में भेजा गया है। इनमें बड़ी संख्या में आरक्षकों की तैनाती ट्रैफिक पुलिस में की गई है। इसके अलावा 64 प्रधान आरक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। इन्हें अलग-अलग थानों, चौकियों, पुलिस इकाइयों से हटाकर नई जगह भेजा गया।

कुछ प्रधान आरक्षकों को ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही तीन उप निरीक्षकों राजेश देवांगन को स्मृति नगर चौकी से रक्षित केंद्र दुर्ग, मदनलाल साहू को उतई से दुर्ग थाना, मंगला गुप्ता को पद्मनाभपुर से भिलाई तीन थाना में पदस्थ किया गया है।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें