जींद-सोनीपत रेल रूट पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, 110 KM/H की मंजूरी

SHARE:

जींद.

रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जींद से सोनीपत ट्रैक पर जल्द ही ट्रेनों की गति बढ़ने वाली है। जींद-सोनीपत रेलवे मार्ग पर अब ट्रेनें 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ती नजर आएंगी। रेलवे की ओर से सोनीपत से पांडू पिंडारा तक रेलखंड की गति सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है।

दिल्ली मंडल ने इसके लिए 20 जुलाई को प्रस्ताव भेजा था। उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य अभियंता अजय शर्मा ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह अनुमति सोनीपत और पांडू पिंडारा रेलवे स्टेशन को छोड़कर बीच के विद्युतीकृत सिंगल लाइन रेलखंड के लिए दी गई है।

सुबह सवा छह बजे जाती है ट्रेन
पांडू पिंडारा जींद के पास स्थित है, इसलिए इस फैसले का लाभ जींद रेलमार्ग पर भी मिलेगा। जींद से सोनीपत रूट पर चार ट्रेनें चलती हैं, जिनमें हाइड्रोजन ट्रेन भी शामिल है। जींद से सुबह छह बजकर 15 मिनट पर पहली ट्रेन चलती है, जो सुबह लगभग पौने नौ बजे तक सोनीपत पहुंचती है। इसके अलावा सुबह सात बजकर 40 मिनट पर जींद से हाइड्रोजन ट्रेन सोनीपत जाती है, जो नौ बजकर 40 मिनट पर सोनीपत पहुंचती है। इसके अलावा साढ़े 10 बजे जाने वाली ट्रेन दोपहर बाद 12 बजकर 40 मिनट और दोपहर साढ़े 12 बजे जाने वाली ट्रेन ढाई बजे तक सोनीपत पहुंचती है। ट्रेनों की अधिकतम गति बढ़ाने के लिए रेलवे को ट्रैक, पुल, ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर और सिग्नल सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होती है।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें