दो एकड़ से 44 एकड़ तक पहुंचा किसान का सफर, गाजर की खेती से सालाना 25 लाख की कमाई

SHARE:

झज्जर
 परंपरागत खेती में बढ़ती लागत और आमदनी के बीच अंतर को देखते हुए किसान नए विकल्प अपना रहे हैं।

गांव दुलीना के प्रगतिशील किसान रणजीत सिंह सिंगरोहा ने मेहनत और नवाचार से सब्जी उत्पादन को कमाई का जरिया बनाया है। दो एकड़ में देशी गाजर की खेती से शुरुआत करने वाले रंजीत आज 44 एकड़ में सब्जियां उगा रहे हैं।

इनमें 40 एकड़ में गाजर और चार एकड़ में टमाटर की फसल है। उनका दावा है कि सब्जी उत्पादन और बीज बिक्री से सालाना करीब 25 लाख (हर महीने 2.08 लाख रुपये) रुपये की कमाई होती है। वह गाजर का बीज तैयार कर अब तक करीब पांच लाख रुपये का बीज अन्य किसानों को बेच चुके हैं।

झज्जर: प्रगतिशील किसान रंजीत सिंह सिंगरोहा।
करीब आठ से नौ वर्ष पहले रणजीत ने परंपरागत फसलों के साथ सब्जी उत्पादन शुरू किया था। दो एकड़ में देसी गाजर की खेती के अच्छे नतीजों के बाद उन्होंने इसका रकबा बढ़ाया। अब वह जरूरत के लिए खुद बीज तैयार करते हैं और अतिरिक्त बीज बेचकर आमदनी का एक और साधन जुटाते हैं।

खेती में मेहनत और उचित प्रबंधन जरूरी
रणजीत के अनुसार गाजर की खेती में मेहनत और उचित प्रबंधन जरूरी है। वह बुआई से लेकर खुदाई, सफाई, छंटाई और मंडी तक पहुंचाने की प्रक्रिया पर नजर रखते हैं।

उनका कहना है कि अब तक उन्हें इस फसल में नुकसान नहीं हुआ है। लागत और बाजार भाव के आधार पर एक एकड़ से डेढ़ से दो लाख रुपये तक मुनाफे की उम्मीद रहती है।

गुरुग्राम की खांडसा मंडी और दिल्ली की आजादपुर मंडी में बेचते हैं उत्पाद
खेतों में तैयार गाजर वह गुरुग्राम की खांडसा मंडी और दिल्ली की आजादपुर मंडी में बेचते हैं। इस काम से करीब 20 से 25 श्रमिकों को नियमित रोजगार मिलता है।

गाजर निकालने, साफ करने, छांटने और पैकिंग के काम में श्रमिकों की जरूरत होती है। गाजर की खेती में सफलता के बाद रणजीत ने फसल विविधता पर भी ध्यान दिया है

इस बार उन्होंने पहली बार चार एकड़ में हाइब्रिड परी किस्म के टमाटर लगाए हैं। उनका मानना है कि किसानों को परंपरागत खेती के साथ सब्जी उत्पादन, बीज तैयार करने और बाजार की मांग के अनुसार फसल चुनने पर भी ध्यान देना चाहिए।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें