भोपाल में कुएं में गिरा तेंदुआ, रातभर पानी में फंसा रहा; 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाला

SHARE:

भोपाल

शिकार की तलाश में निकला एक नौजवान तेंदुआ मंगलवार रात बैरसिया के सागोनी जोरा गांव में किसान करण सिंह के खेत स्थित कुएं में जा गिरा। रातभर कुएं में फंसे रहने के बावजूद गनीमत रही कि तेंदुआ घायल नहीं हुआ।

बुधवार सुबह किसान खेत पर पहुंचे तो कुएं के अंदर तेंदुए को देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। देखते ही देखते आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद वन विहार की रेस्क्यू टीम ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें