बालाघाट पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार नागरिक को मिली बड़ी राहत

SHARE:

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी की 20 लाख रुपये की शत-प्रतिशत राशि सुरक्षित कराई गई वापस

साइबर नोडल एवं बैंक अधिकारियों के बीच प्रभावी समन्वय से मिली सफलता

भोपाल
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार नागरिकों को त्वरित राहत दिलाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बालाघाट पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में तत्परता दिखाते हुए पीड़ित के 20 लाख रुपये वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और बैंक अधिकारियों से प्रभावी समन्वय के चलते ठगी की संपूर्ण राशि सुरक्षित कर पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।

पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री मलय जैन के निर्देशन में साइबर नोडल बालाघाट द्वारा आवेदक श्री संजय नेमा, निवासी वार्ड क्रमांक 20, राम गली, बालाघाट के साथ हुई 20 लाख रुपये की ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई। अज्ञात साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से धोखाधड़ी की गई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही साइबर नोडल बालाघाट द्वारा मामले को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारियों से पोर्टल एवं अधिकृत ई-मेल के माध्यम से संपर्क स्थापित किया गया। पुलिस द्वारा संदिग्ध बैंकिंग लेन-देन की राशि होल्ड कराने के लिए त्वरित प्रयास किए गए। इसके परिणामस्वरूप Equitas Bank में ठगी की संपूर्ण राशि 20 लाख रुपये होल्ड करा ली गई। आवश्यक बैंकिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पूरी राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई।

मध्यप्रदेश पुलिस की नागरिकों से अपील
मध्यप्रदेश पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी अथवा अन्य वित्तीय विवरण साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना विलंब किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

साइबर ठगी के मामलों में गोल्डन ऑवर अर्थात ठगी के तुरंत बाद का प्रारंभिक समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान तत्काल शिकायत करने से ठगी की राशि को संबंधित बैंक खाते में होल्ड कराने और पीड़ित को राशि वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।

 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें