DU छात्रा का NSUI नेता अनस पर गंभीर आरोप, विरोध प्रदर्शन के बदले ₹500 देने की पेशकश

SHARE:

नई दिल्ली

दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने NSUI नेता अनस खान को लेकर बड़ा दावा किया है. छात्रा का आरोप है कि अनस खान ने राहुल गांधी के 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' में शामिल होने के लिए कॉलेज के छात्रों को 200 से 500 रुपये देने का ऑफर दिया था. यह मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ था. छात्रा ने आजतक को दिए एक फोन इंटरव्यू में यह दावा किया है. उसके मुताबिक, छात्रों को पैसे के अलावा मुफ्त खाना, आने-जाने की सुविधा और दूसरी चीजें देने की भी बात कही गई थी। 

100 छात्रों को मार्च में शामिल करने का दावा
छात्रा के मुताबिक, अनस खान कॉलेज के करीब 100 छात्रों को इस मार्च में शामिल करने की कोशिश कर रहा था. इसके लिए कॉलेज के एक ग्रुप में मैसेज भेजा गया था. इस ग्रुप में करीब 1000 छात्र जुड़े हुए हैं. छात्रा का दावा है कि नए छात्रों को भी इस ग्रुप में जोड़ा जाता है. मार्च में शामिल होने के लिए छात्रों को मुफ्त खाना, सफर और रिफ्रेशमेंट देने की बात कही गई थी. कुछ छात्रों को फ्री रैपिडो राइड और Zomato ऑफर देने का भी दावा किया गया है। 

छात्रा ने अनस खान पर कॉलेज की नई छात्राओं को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उसके मुताबिक, कॉलेज के ग्रुप में एक मैसेज भेजा गया था. इसमें अच्छी शारीरिक बनावट वाली नई छात्राओं को NRI निवेशकों से मिलवाने की बात कही गई थी. छात्रा का दावा है कि इन निवेशकों को अच्छा साथ देने के बदले 10 हजार से 30 हजार रुपये तक देने का ऑफर था। 

छात्रा के मुताबिक, इस ऑफर के लिए लड़कियों की उम्र 22 साल से कम होने, अच्छे लुक और अच्छी शारीरिक बनावट जैसी शर्तें रखी गई थीं. उन्हें सीधे मैसेज करने के लिए कहा गया था. छात्रा ने यह भी दावा किया कि कई लड़कियों को अहमदाबाद जाने के लिए मुफ्त टिकट और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के VVIP टिकट देने की बात कही गई थी। 

NSUI पर भी उठाए सवाल
छात्रा का आरोप है कि अनस खान ने इन मैसेज को किसी दूसरे ग्रुप से फॉरवर्ड करने की बात कही थी. उसने यह भी दावा किया कि इस तरह के कई ग्रुप चल रहे हैं. छात्रा ने NSUI पर अनस के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. उसका कहना है कि अनस कॉलेज की गतिविधियों में सक्रिय थे और NSUI ने उन्हें पद से नहीं हटाया था। 

छात्रा ने दावा किया कि दबाव बढ़ने के बाद अनस ने खुद इस्तीफा दिया. उसने NSUI पर बाद में पुरानी तारीख का पत्र जारी कर अनस को संगठन से बाहर दिखाने का भी आरोप लगाया. छात्रा ने इस मामले में NSUI को जवाबदेह ठहराने की मांग की है। 

छात्रा ने राहुल गांधी से इस मामले पर बोलने की मांग की है. उसका कहना है कि राहुल गांधी खुद को महिलाओं के अधिकारों का समर्थक बताते हैं, लेकिन ऐसे मामलों पर चुप रहते हैं. छात्रा ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी इस पूरे मामले पर अपनी बात क्यों नहीं रख रहे हैं। 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें