CM मान का बड़ा ऐलान, हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए तैयार पंजाब

SHARE:

चंडीगढ़.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हॉकी के साथ पंजाब का अटूट रिश्ता है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने वर्ष 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक खेलों से लेकर 2024 के पेरिस ओलंपिक तक 77 हॉकी ओलंपियन दिए हैं, जबकि राज्य के 48 खिलाड़ियों ने ओलंपिक पदक जीते हैं।

पंजाब ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की सफलतापूर्वक मेजबानी कर अपने खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है। भारत ने फाइनल में जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने पास बरकरार रखा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब अब वर्ष 2030 में प्रतिष्ठित हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के लोगों को इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की सफल मेजबानी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, कि पंजाब 2030 में प्रतिष्ठित हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का सफल प्रबंधन बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने की राज्य की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है।

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भी राज्य के लोगों को बधाई दी। भारत ने मोहाली के बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में जापान को 4-1 से हराया। समापन समारोह में शानदार गतका और भांगड़ा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ ने पंजाब सरकार की सराहना की।
मुख्यमंत्री मान ने बताया कि हॉकी के साथ पंजाब का अटूट रिश्ता है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने वर्ष 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक खेलों से लेकर 2024 के पेरिस ओलंपिक तक 77 हॉकी ओलंपियन दिए हैं, जबकि राज्य के 48 खिलाड़ियों ने ओलंपिक पदक जीते हैं। सरकार ने खेलों के लिए 1,744 करोड़ रुपये का विशेष बजट रखा है। छह नए हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पहले ही तैयार किए जा चुके हैं, जबकि दो अन्य का काम प्रगति पर है। जालंधर का भारतीय हॉकी में विशेष स्थान है, जिसने कई ओलंपियन दिए हैं।

सरकार ने वर्ष 2023 में नई खेल नीति लागू की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट हजारों युवाओं को प्रेरित करते हैं। बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन खेल पर्यटन और आतिथ्य जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देते हैं। सरकार पंजाब की खेल प्रतिभा को विश्व स्तरीय सुविधाएं और वित्तीय सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें