पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

SHARE:

पटियाला

कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई है. हादसा पंजाब के पटियाला में हुआ. ट्रेन तब राजपुरा पहुंची थी. फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। यह घटना सराय वंजारा गांव के पास हुई. घटनास्थल के कुछ खौफनाक वीडियोज सामने आए हैं. इसमें दूर-दूर तक धुआं उठता दिख रहा है. साथ ही यात्री डरकर ट्रेन से बाहर निकलकर खड़े हो गए हैं। 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है। हालांकि नॉर्दर्न रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय ने किसी के हताहत होने से इनकार किया है। नॉर्दर्न रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सराय बंजारा स्टेशन के पास ट्रेन का सेफ्टी सिस्टम एक्टिवेट होने के बाद ट्रेन सुरक्षित रूप से रुक गई। आग पर काबू पाने का काम चल रहा है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलती है ट्रेन
मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस के इंजन से पांचवें डिब्बे में आग लगने की सूचना मिली। सूत्रों के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौके की तस्वीरों में कई डिब्बों से आग की लपटें और धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद रेलवे अधिकारी और आपातकालीन कर्मी मौके पर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि अमृतसर से चली यह ट्रेन बसंतपुरा रेलवे स्टेशन के पास आग की चपेट में आ गई। यह जगह एक गांव के करीब और राजपुरा से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने या जान जाने की कोई खबर नहीं है।

अंबाला रेलवे डिवीजन के पीआरओ नीरज ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि डीआरएम विनोद कुमार भाटिया भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। 

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें