छत्तीसगढ़ में दिव्यांग विद्यार्थियों को राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी

SHARE:

रायपुर.

दिव्यांगजन केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित थी।

उप संचालक संगीता सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए कक्षा 9वीं एवं 10वीं तथा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए कक्षा 11वीं एवं 12वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना है। उन्होंने संबंधित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित संशोधित अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिल सके।

उप संचालक संगीता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं एवं 10वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का प्रावधान है। पात्र विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की समय-सीमा बढ़ाए जाने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाए थे।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें