सीएम योगी देंगे युवाओं को बड़ा तोहफा, शनिवार को 1,725 करोड़ रुपए की सरदार पटेल कौशल व रोजगार योजना का करेंगे शुभारंभ

SHARE:

सीएम योगी देंगे युवाओं को बड़ा तोहफा, शनिवार को 1,725 करोड़ रुपए की सरदार पटेल कौशल व रोजगार योजना का करेंगे शुभारंभ

5 जिलों में बनेंगे आधुनिक कौशल विकास केंद्र, पोर्टल का भी होगा लोकार्पण

राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को जॉब ऑफर लेटर और एमएसएमई उद्यमियों को टूलकिट व चेक का होगा वितरण

लखनऊ
 सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर शनिवार (31 अक्टूबर) को उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार और कौशल विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक भवन सभागार में 1,725 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी 'सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। 

5 जनपदों में विकास केंद्रों का शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योजना से जुड़े विशेष पोर्टल का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही पहले चरण में प्रदेश के 5 प्रमुख जनपदों लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, झांसी और गौतम बुद्ध नगर में 'सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास केंद्र' का शिलान्यास किया जाएगा। युवाओं के सशक्तीकरण और रोजगार के नए द्वार खोलने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी होगा।

प्लेसमेंट लेटर और टूलकिट वितरण

समारोह में एमएसएमई विभाग तथा यूपीएसआईसी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के तहत प्रशिक्षित युवाओं को जॉब ऑफर लेटर व प्लेसमेंट लेटर सौंपे जाएंगे। इसके अलावा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई विभाग के लाभार्थियों को टूलकिट और वित्तीय सहायता के चेक भी वितरित किए जाएंगे।

इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मंत्री अनिल राजभर, मंत्री आशीष पटेल, मंत्री भूपेंद्र चौधरी, राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा, विधायक जय देवी, डॉ. नीरज बोरा, डॉ. राजेश्वर सिंह, विधायक ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, अमरेश कुमार सहित तमाम नेतागण मौजूद रहेंगे।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें