‘हैरी पॉटर’ के फैंस के लिए खुशखबरी, क्रिसमस पर रिलीज होगी HBO की नई सीरीज

SHARE:

फिल्म 'हैरी पॉटर' को लेकर दर्शकों में अलग ही दीवानगी है। दुनियाभर में जबरदस्त कामयाबी के बाद अब मेकर्स इस पर सीरीज ला रहे हैं। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का एलान किया है। यह सीरीज इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।    

कब रिलीज होगी 'हैरी पॉटर' सीरीज?
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सीरीज का पोस्टर शेयर किया है। इसमें हॉगवर्ट्स का पहला लुक दिखाया गया है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज की तारीख का एलान किया है। इसके कैप्शन में लिखा है 'हमारी दुनिया में हर कोई उसका नाम जान जाएगा। HBO ओरिजिनल सीरीज 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' का प्रीमियर 25 दिसंबर को HBO मैक्स पर होगा।'

 फैंस हुए उत्साहित
इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट के आने के बाद कई यूजर्स सीरीज की रिलीज डेट को लेकर उत्साहित हैं। कई यूजर्स ने कहा है कि वह क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि सीरीज को देख सकें। वहीं कई यूजर्स सीरीज के पोस्टर को लेकर उत्साहित हैं। वह हॉगवर्ट्स के लुक को शानदार बता रहे हैं।

मेकर्स ने दी सीरीज पर अपडेट
इससे पहले मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट का एलान करते हुए बताया था कि 'हैरी पॉटर' सीरीज के पहले सीजन का प्रीमियर होने में अभी वक्त है। एचबीओ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर फ्रांसेस्का ने कहा था, 'हमने अपने ओवरलैपिंग प्रोडक्शन शेड्यूल के लिए प्लानिंग बनाई है, क्रिसमस तक हम पहले सीजन को पूरा कर लेंगे। जिसके बाद सर्दियों में दूसरे सीजन का प्रोडक्शन शुरू करेंगे।'

सीरीज के बारे में जानकारी देते हुए एचबीओ की क्रिएटिव टीम ने जानकारी साझा करते हुए बताया था कि राइटर जे.के. रोलिंग की सात किताबों को 'हैरी पॉटर' के अलग-अलग सीजन के तौर पर बनाया जाएगा।

कब रिलीज हुआ ट्रेलर?

  •     बता दें कि जहां 'हैरी पॉटर' सीरीज का पहला सीजन इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगा।
  •     वहीं सीरीज के दूसरे सीजन के प्रोडक्शन का काम दिसंबर में ही शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
  •     दूसरे सीजन की रिलीज की तारीख अभी सामने नहीं आई है। सिर्फ शूटिंग से जुड़ी जानकारी ही बताई गई है।
  •     'हैरी पॉटर' सीरीज के पहले सीजन का ट्रेलर बीते मार्च को रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें