छत्तीसगढ़ PWD में बड़ा फेरबदल, 91 सब इंजीनियरों का तबादला; मिली नई जिम्मेदारी

SHARE:

रायपुर.

लोक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक कसावट और फील्ड में निर्माण कार्यों में तेजी लाने 91 उप अभियंताओं (सिविल) के तबादले किए हैं। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग (मंत्रालय) द्वारा महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी कर दिया गया है। यह सभी तबादले प्रशासनिक आधार पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक किए गए हैं।

इन प्रमुख उप अभियंताओं को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार कुल 91 उप अभियंताओं को नए स्थानों पर पदस्थ किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से प्रदीप कुमार चन्द्राकर को रायपुर से गरियाबंद, फारूक इशराक को नवा रायपुर से दुर्ग, चुम्मन लाल साहू को बलौदाबाजार से रायपुर, मंगल प्रसाद चन्द्राकर को महासमुंद से विधानसभा संभाग रायपुर और मुकेश नायक को महासमुंद से राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग रायपुर स्थानांतरित किया है। इसी तरह अंशुमान सिंह को गरियाबंद से धमतरी, संतोष कुमार साहू को गरियाबंद से विधानसभा संभाग रायपुर और माया ताम्रकार को बेमेतरा से दुर्ग संभाग भेजा है।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें