CG में हाथियों का तांडव, सुबह 3 बजे गांव में घुसे झुंड ने मवेशियों को कुचला

SHARE:

लोरमी.

लोरमी वनांचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुनाही में शनिवार तड़के हाथियों के एक झुंड ने भारी उत्पात मचाकर भारी तबाही मचाई है। हाथियों के अचानक पहुँचने से पूरे गाँव में दहशत का माहौल बन गया। झुंड ने जहाँ ग्रामीणों के मकानों को तहस-नहस कर दिया, वहीं खूंटे से बंधे बेजुबान मवेशियों को बेरहमी से कुचलकर मार डाला।

गनीमत यह रही कि समय रहते ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना तड़के सुबह लगभग 3 बजे की है। ग्राम जमुनाही निवासी नीलकंठ यादव को अचानक हाथियों के चिंघाड़ने की तेज आवाज सुनाई दी। जब नीलकंठ ने सतर्क होकर घर से बाहर निकलकर टॉर्च की रोशनी से देखा, तो उनके होश उड़ गए. हाथियों का एक बड़ा झुंड सीधे उनके घर की तरफ बढ़ रहा था।

परिजनों को लेकर बस्ती की ओर भागे नीलकंठ
खतरे की गंभीरता को देखते हुए नीलकंठ ने बिना एक पल गंवाए तुरंत अपनी पत्नी और बच्चों को जगाया और आनन-फानन में घर छोड़कर बस्ती की सुरक्षित जगह की ओर भाग निकले। नीलकंठ की सूझबूझ और त्वरित फैसले से उनके परिवार की जान तो बच गई, लेकिन खूंटे में बंधे बेजुबान मवेशियों की जान नहीं बचाई जा सकी।

बेजुबानों को पैरों तले कुचला,मकान ढहाए
उग्र हाथियों के झुंड ने खूंटे से बंधे मवेशियों को अपने पैरों तले बुरी तरह कुचलकर मार डाला। इसके साथ ही हाथियों ने नीलकंठ यादव के पूरे मकान को तोड़कर तहस-नहस कर दिया तथा आसपास के अन्य ग्रामीणों के घरों को भी काफी नुकसान पहुँचाया।

गाँव में दहशत, वन विभाग मुस्तैद
घटना के बाद से जमुनाही समेत आसपास के समूचे वनांचल क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल व्याप्त है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच चुकी है और हाथियों की आवाजाही पर नजर बनाए रखने के साथ-साथ हुए नुकसान का आकलन करने में जुट गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को त्वरित मुआवजा देने और हाथियों के झुंड को गाँव से दूर खदेड़ने की माँग की है।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें