रजनीकांत की जेलर 2 ने 8 दिन में कमाए 606 करोड़, दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार

SHARE:

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 रिकॉर्ड-तोड़ कमाई कर गई है. मात्र आठ दिनों के अंदर-अंदर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. रजनीकांत का स्टारडम सभी के सिर चढ़कर बोला, और ये उनके करियर की चौथी बड़ी फिल्म साबित हुई. हालांकि दूसरा हफ्ता शुरू होते ही इसके हाथ थोड़ी निराशा भी लगी है.

दूसरे हफ्ते धीमी पड़ी रफ्तार
सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, पहले हफ्ते के मुकाबले फिल्म जेलर 2 ने अपने दूसरे हफ्ते की शुरुआत काफी धीमी की है. गुरुवार को अपने आठवें दिन इसने 17.15 करोड़ का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. इसमें से हिंदी में 2.40 करोड़ कमाई हुई. आठ दिनों का नेट कलेक्शन मिलाकर, रजनीकांत की फिल्म ने कुल 334.35 करोड़ कमा लिए हैं.

वर्ल्डवाइड की बात करें, तो इस फिल्म ने एक बार फिर बड़ा धमाका किया है. विदेश में रजनीकांत की फिल्म का जलवा साफ दिखाई दिया है. आठ दिनों में वहां इसने 214.50 करोड़ ग्रॉस कमाए हैं. वर्ल्डवाइड फिल्म जेलर 2 ने 606.50 करोड़ कमा लिए हैं, जो रजनीकांत के करियर की अभी तक की सबसे तेज 600 करोड़ क्लब में एंट्री भी है.

हिंदी में कमजोर है जेलर 2
फिल्म जेलर 2 को हिंदी में लिमिटेड रिलीज मिलती नजर आई है. दिल्ली-एनसीआर में उम्मीद के मुताबिक कम शोज लगे हैं, इसलिए हिंदी में रजनीकांत की फिल्म कमजोर रही है. अगर तमिल भाषा की तरह, हिंदी में फिल्म के बढ़िया शोज लगे होते तो कमाई अभी तक 700 करोड़ पार हो गई होती. क्योंकि जिस रफ्तार से जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर भाग रही थी, उसे देखते हुए ऐसा ही अनुमान लग रहा था. कई लोगों का ये भी मानना था कि रजनीकांत तमिल सिनेमा की पहली 1000 करोड़ रुपये फिल्म देने वाले हैं. लेकिन अब ऐसा संभव होता हुआ फिलहाल नहीं दिख रहा है.

आयुष्मान खुराना मारेंगे नया 'डेंट'?
रजनीकांत की फिल्म को हिंदी में इस हफ्ते झटका लग सकता है. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. क्रिटिक्स से फिलहाल फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब ये ऑडियंस पर निर्भर करता है कि क्या वो आयुष्मान की फिल्म को मौका देंगे, या रजनीकांत के स्वैग और मासी अंदाज को ही देखते रहना पसंद करेंगे.

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें