भोपाल में 42 हजार पट्टों की रजिस्ट्री का लक्ष्य, अब तक सिर्फ 899

SHARE:

भोपाल
जिले में स्वामित्व योजना के तहत पंचायतों में रजिस्ट्री का काम देरी से शुरू होने के कारण काफी पिछड़ा हुआ है, लेकिन अब 'सारा' ऐप व सर्वर में सुधार होने से रजिस्ट्रियों का आंकड़ा बढ़ने लगा है। अब तक करीब 899 रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं, हालांकि लक्ष्य 42 हजार से अधिक रजिस्ट्री का है। यदि इसी तरह सर्वर ने साथ दिया तो आने वाले कुछ ही दिनों में रजिस्ट्री का काम पूरा हो जाएगा। बता दें कि एसडीएम, तहसीलदार व पटवारी योजना के तहत रजिस्ट्री का काम पूरा करने में जुटे हुए हैं।

432 गांवों के 42 हजार लोगों को मिलने हैं पट्टे
जानकारी के अनुसार जिले के 432 गांवों में 42 हजार लोगों के पट्टों की स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्रियां की जानी हैं। इसमें पटवारियों को निष्पादक बनाया गया था, लेकिन शुरुआत में विरोध के चलते काम शुरू नहीं हो सका था। बाद में शासन व पटवारियों के बीच सुलह होने पर तेजी से काम शुरू किया गया, लेकिन सर्वर व 'सारा' ऐप की तकनीकी समस्या के चलते रजिस्ट्रियां नहीं हो पा रही थीं। हालांकि गुरुवार को इनकी रफ्तार में सुधार हुआ तो रजिस्ट्रियों की संख्या 899 पर पहुंच गई है। इसको लेकर अब तेजी से काम किया जा रहा है, जिसमें तीन तहसील कोलार, बैरसिया और हुजूर में रजिस्ट्रियां की जानी हैं।

एक ही दिन में हुईं 523 रजिस्ट्रियां, मिला 13 करोड़ रुपये का राजस्व
इधर, जिले में प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त जारी है। आईएसबीटी, परी बाजार, बैरसिया स्थित पंजीयन कार्यालयों में सुबह 10 बजे से काम शुरू हो गया था। लोगों ने ऑफिस पहुंचकर रजिस्ट्री करवाने के लिए करीब 600 स्लॉट बुक किए थे। इससे बड़ी संख्या में लोग पंजीयन कार्यालय रजिस्ट्री करवाने पहुंचे और देर शाम तक 523 रजिस्ट्रियां दर्ज की गईं, जिससे विभाग को करीब 13 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें