चंडीगढ़ की विरासती धरोहर पर नजरें, फ्रांस में 25 अक्टूबर को 9 फर्नीचरों की नीलामी

SHARE:

चंडीगढ़.

चंडीगढ़ की ऐतिहासिक विरासत से जुड़े फर्नीचर की विदेशों में नीलामी का मामला एक बार फिर सामने आया है। फ्रांस के एक नीलामी घर में 25 अक्टूबर को प्रसिद्ध फ्रांसीसी वास्तुकार पीयर जेनरे द्वारा डिजाइन किए गए नौ फर्नीचर की नीलामी प्रस्तावित है।

इनमें कई फर्नीचर ऐसे हैं, जिनके संबंध में नीलामी कैटलॉग में चंडीगढ़ के प्रशासनिक भवनों का उल्लेख किया गया है। इनकी अनुमानित कीमत 1.73 करोड़ से 2.30 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है।

तत्काल हस्तक्षेप की उठी मांग 
इस मामले में एडवोकेट और हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल (एचआइपीसी) के सदस्य अजय जग्गा ने विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और चंडीगढ़ प्रशासन के संस्कृति सचिव को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने नीलामी से पहले फर्नीचर की उत्पत्ति, स्वामित्व और उसे विदेश ले जाने की वैधता की जांच कराने की अपील की है। जग्गा के अनुसार, नीलामी घर पेरिस ओइस एंकर (Paris Oise Enchères) की ओर से 25 अक्टूबर को फ्रांस के शांति स्थित शहर शांति (Chantilly) में 'लक्स, आर्ट एंड क्यूरियोसिटीज' नीलामी आयोजित की जानी है। इसमें शामिल नौ वस्तुओं की सूची और तस्वीरें भी अधिकारियों को भेजी गई हैं।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें