Men’s Asian Champions Trophy 2026: मोहाली में 4 नवंबर को सेमीफाइनल, 5 नवंबर को फाइनल

SHARE:

चंडीगढ़.

पंजाब में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। करीब 40 साल बाद पंजाब को इतने बड़े हॉकी टूर्नामेंट की आयोजन का मौका मिला है।

27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होने वाली इस चैंपियनशिप के शुरुआती चरण के सभी मुकाबले जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि चार और पांच नवंबर को मोहाली में खिताब के लिए निर्णायक जंग होगी। हॉकी इंडिया ने आगामी एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2026 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है. यह टूर्नामेंट 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पंजाब के जालंधर और मोहाली में खेला जाएगा.  टीम की कमान एक बार फिर अनुभवी स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह के हाथों में सौंपी गई है, जिनकी अगुवाई में भारत ने जापान में हुए एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था. मुख्य कोच क्रेग फुलटन ने गोलकीपिंग, डिफेंस और मिडफील्ड विभाग में कुछ अहम बदलाव किए हैं.

गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक की टीम में शानदार वापसी हुई है. युवा डिफेंडर अमनदीप लकड़ा और मिडफिल्डर आदित्य अर्जुन लालगे को सीनियर सेटअप में अपनी जगह मजबूत करने का एक और मौका मिला है. इसके अलावा विष्णु कांत सिंह और अंगद बीर सिंह को 18 सदस्यीय मुख्य टीम के अलावा रिजर्व/रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के रूप में शामिल किया गया है. मुख्य कोच क्रेग फुलटन ने कहा कि पंजाब में एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी खेलना बेहद खास अनुभव होगा और घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का रोमांच ही कुछ और है.

यह टूर्नामेंट इस लिहाज से भी बेहद खास है क्योंकि इसके जरिए पंजाब में लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी हो रही है. डिफेंडिंग चैम्पियन के रूप में उतर रही भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है और अब तक पांच बार खिताब अपने नाम कर चुकी है. टूर्नामेंट के सभी लीग मुकाबले जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होंगे.

भारतीय हॉकी टीम
गोलकीपर: सूरज करकेरा, कृष्ण बहादुर पाठक.
डिफेंडर: संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमनदीप लाकड़ा.
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, नीलकंठ शर्मा, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह.
फॉरवर्ड: शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह.
रिजर्व खिलाड़ी: विष्णु कांत सिंह, अंगद बीर सिंह.

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें