17 अक्टूबर को बनेगा त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन-करियर में होगा बड़ा लाभ

SHARE:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्टूबर के मध्य में ग्रहों की स्थिति में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है. दरअसल, वैदिक पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे और 16 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे. इस राशि में पहले से बुध और शुक्र की मौजूदगी के कारण सूर्य के प्रवेश के साथ तीन ग्रह एक ही राशि में आ जाएंगे, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. ऐसे में तुला राशि में बुध और शुक्र की युति से पहले से ही लक्ष्मी राजयोग बना हुआ है. अब सूर्य के यहां पहुंचने से बुध के साथ बुधादित्य योग और शुक्र के साथ शुक्रादित्य योग भी बनने की स्थिति बनेगी.

ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, ग्रहों का यह संयोग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है. इन जातकों को आर्थिक मामलों में फायदा मिलने के साथ-साथ नौकरी और कारोबार में भी नए अवसर मिल सकते हैं. तो आइए जानते हैं किन तीन राशियों के लिए त्रिग्रही योग खास रहने वाला है.

कब होगा सूर्य का तुला राशि में गोचर?
वैदिक पंचांग के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजकर 50 मिनट पर सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद सूर्य करीब एक महीने तक तुला राशि में रहेंगे. 16 नवंबर 2026 को शाम 7 बजकर 42 मिनट के बाद सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, पद, प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का कारक ग्रह माना जाता है. सूर्य लगभग 30 दिनों के अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं. इस तरह लगभग एक वर्ष में सूर्य सभी 12 राशियों का चक्र पूरा करते हैं.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए अक्टूबर में बनने वाला त्रिग्रही योग कई मामलों में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है. इस दौरान कोई बड़ी व्यावसायिक डील भी आपके पक्ष में तय हो सकती है. नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन सकते हैं. आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं. लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है.  

तुला राशि
तुला राशि में ही सूर्य का गोचर होने के कारण इस राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है. त्रिग्रही योग के प्रभाव से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. व्यापार करने वालों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. महत्वपूर्ण डील फाइनल होने या कारोबार में विस्तार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. समाज में आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ सकता है. पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहेगा. पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए भी ग्रहों का यह संयोग आर्थिक और करियर के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है. कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के साथ व्यापार को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं. पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है. वहीं नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करने या किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रह सकता है.

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें