घर में किस दिशा में रखें डस्टबिन? वास्तु के अनुसार इन गलतियों से बचें

SHARE:

घर की सफाई बनाए रखने के लिए डस्टबिन (कूड़ादान) बेहद जरूरी चीज है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में कूड़ादान रखने की दिशा, उसका रंग और आकार आपकी आर्थिक स्थिति और सेहत पर गहरा असर डालता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलत दिशा, रंग या शेप का डस्टबिन घर में भयंकर नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) लाता है, जो सीधे तौर पर घर के मुखिया की तरक्की और धन के आगमन को रोक देता है. अगर आपके बनते-बनते काम बिगड़ रहे हैं या घर में कंगाली छा रही है, तो आज ही अपने डस्टबिन की दिशा, रंग और आकार बदल लें.

डस्टबिन का रंग (Color) और आकार (Shape) कैसा होना चाहिए?
वास्तु में जिस तरह दिशाओं का महत्व है, उसी तरह चीजों के रंग और आकार का भी ऊर्जा पर गहरा प्रभाव पड़ता है.

कौन सा रंग है सही?
डस्टबिन के लिए हरा, हल्का पीला, भूरा (Brown) या ग्रे (Grey) रंग सबसे शुभ माना जाता है.

भूलकर भी न चुनें ये रंग: कभी भी लाल, नारंगी, नीला या काला डस्टबिन इस्तेमाल न करें. लाल रंग आग (Fire) और नीला रंग पानी (Water) का प्रतीक है.  इन रंगों का डस्टबिन रखने से घर में धन हानि, मानसिक तनाव और वास्तु दोष बढ़ता है.

कैसा होना चाहिए आकार (Shape)?
डस्टबिन हमेशा चौकोर (Square) या आयताकार (Rectangle) ही खरीदें. यह आकार स्थिरता और संतुलन बनाए रखता है.

इन आकारों से बचें: गोल (Round) या त्रिकोणीय (Triangle) आकार का डस्टबिन घर की ऊर्जा के प्रवाह में रुकावट पैदा करता है, जिससे सेहत और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है.

भूलकर भी इन दिशाओं में न रखें डस्टबिन
उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण): इसे देवताओं और देवी लक्ष्मी का स्थान माना जाता है. यहां कूड़ादान रखने से घर के मुखिया की मानसिक शांति भंग होती है. इससे तरक्की के सारे रास्ते बंद हो जाते हैं .

उत्तर दिशा (North Zone): उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की होती है. यहां डस्टबिन रखने से नौकरी में प्रमोशन रुक जाता है. बिजनेस में भारी नुकसान होता है .

मुख्य द्वार: घर के प्रवेश द्वार पर कूड़ादान रखने से सकारात्मक ऊर्जा अंदर नहीं आ पाती और मां लक्ष्मी रुष्ट होकर लौट जाती हैं .

डस्टबिन रखने के लिए सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, डस्टबिन हमेशा दक्षिण-पश्चिम (South-West) या दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम (SSW) दिशा में रखना चाहिए . यह दिशा विसर्जन (Disposal) की मानी जाती है, जिससे घर में नकारात्मकता नहीं फैलती .

3 जरूरी सावधानियां
हमेशा ढककर रखें: खुला डस्टबिन नकारात्मक ऊर्जा फैलाता है, इसलिए हमेशा ढक्कन वाला डस्टबिन ही लाएं .

सफाई रखें: डस्टबिन को कभी भी भरा हुआ न छोड़ें, इसे रोज साफ करें .

बेडरूम और मंदिर से दूर: बेडरूम या पूजा घर के आसपास डस्टबिन रखने से रिश्तों में दरार और तनाव बढ़ता है .

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें