पंजाब के मंत्री गुरमीत खुड्डियां ने चार युवाओं को सौंपे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

SHARE:

चंडीगढ़.

पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मंगलवार को पंजाब सिविल सचिवालय में विभाग के चार नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें तीन क्लर्क और एक ग्रुप-डी कर्मचारी शामिल हैं।

मंत्री खुड्डियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को लगन, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित किया। खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सत्ता संभालने के बाद से विभिन्न सरकारी विभागों में 69,000 से अधिक नौकरियां प्रदान की हैं। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के निदेशक परमदीप सिंह वालिया सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी को सरकारी नौकरी
वहीं, इससे पहले पंजाब के होनहार कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के निधन से परिवार को हुए दुख में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनके परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की थी। मुख्यमंत्री ने गुरजीत सिंह तूत के परिवार के साथ दुख साझा करते हुए कहा कि उनके असमय निधन से पैदा हुई कमी को शब्दों में बयां करना बेहद मुश्किल है।

मुख्यमंत्री ने गुरजीत सिंह तूत की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का भी एलान किया था। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गुरजीत तूत की खेल प्रतिभा और पंजाब के लिए उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका नाम और योगदान लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें