‘कैप्चर मोमेंट्स, टेल स्टोरीज़’ थीम पर आरएनटीयू में विश्व फोटोग्राफी दिवस का आयोजन

SHARE:

भोपाल
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर “बेसिक्स ऑफ फोटोग्राफी” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं कैंपस फोटो वॉक का आयोजन किया गया। “कैप्चर मोमेंट्स, टेल स्टोरीज़” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की तकनीकी एवं रचनात्मक बारीकियों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम में फोटोग्राफी विशेषज्ञ एवं रिसोर्स पर्सन उत्कर्ष काटे ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को कैमरे की मूलभूत सेटिंग्स, एक्सपोज़र ट्रायंगल (आईएसओ, शटर स्पीड एवं अपर्चर), कंपोज़िशन, फ्रेमिंग तथा प्रकाश की समझ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उदाहरणों और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार एक प्रभावशाली तस्वीर किसी कहानी को सशक्त ढंग से प्रस्तुत कर सकती है।

कार्यशाला के उपरांत विद्यार्थियों के लिए आरएनटीयू परिसर में कैंपस फोटो वॉक आयोजित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने परिसर के प्राकृतिक सौंदर्य, मानवीय भावनाओं और दैनिक जीवन के विविध दृश्यों को अपने कैमरों में कैद किया। पत्रकारिता विभाग से विकास त्रिवेदी, इरा मंडल, प्रीति भारद्वाज, सृष्टि मिश्रा, महक चौहान सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

वहीं विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. संगीता जोहरी ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग तथा मीडिया स्टूडियो टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश पटेल ने कहा कि पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में एक सशक्त तस्वीर बिना शब्दों के भी प्रभावी संवाद स्थापित करने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के व्यावहारिक एवं रचनात्मक कौशल विकास के लिए विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहेगा।

संकाय की डीन डॉ. रुचि मिश्रा तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यावहारिक प्रशिक्षण मीडिया शिक्षा का महत्वपूर्ण आधार है और ऐसे आयोजनों से छात्रों को अपने कौशल को निखारने का अवसर प्राप्त होता है। मीडिया स्टूडियो प्रमुख रोहित श्रीवास्तव ने भी फोटोग्राफी की तकनीकी विशेषताओं तथा डिजिटल मीडिया में इसकी बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें