प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर की हालत जर्जर, छज्जा गिरने से बाल-बाल बची स्टाफ नर्स

SHARE:

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर की हालत जर्जर, छज्जा गिरने से बाल-बाल बची स्टाफ नर्स

उमरिया
 जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर की जर्जर हालत सामने आई है। अस्पताल में छत का छज्जा अचानक गिरने से स्टाफ नर्स बाल-बाल बच गई। वहीं सीमेंट और गिट्टी के टुकड़े गिरने से स्टाफ नर्स का टैबलेट भी टूट गया।

घटना के बाद अस्पताल का जायजा लेने पर कई कमरों में जगह-जगह से वर्षा का पानी टपकता हुआ दिखाई दिया। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और अस्पताल के कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही अस्पताल में कायाकल्प योजना के तहत कार्य कराया गया था। इसके बावजूद भवन की छत से पानी का रिसाव और छज्जा गिरने की घटना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती है।

वहीं अस्पताल में कुछ स्टाफ के समय पर उपस्थित नहीं रहने की भी शिकायत सामने आई है। जब इस संबंध में स्टाफ नर्स से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि वह अन्य कर्मचारियों के बारे में कुछ नहीं कह सकतीं और बताया कि संबंधित कर्मचारी जब उनका मन होता है, तब आते हैं।

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कार्य कराने तथा अस्पताल में स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें