Bihar Board 2027: मैट्रिक-इंटर छात्रों को आखिरी मौका, 18 से 22 अगस्त तक होगा रजिस्ट्रेशन

SHARE:

पटना
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं अनुमति आवेदन का अंतिम मौका दिया है। अबतक छूटे विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन 18 से 22 अगस्त तक हो सकेगा। इस दौरान विलंब शुल्क के साथ आवेदन और शुल्क जमा किया जाएगा। इस फैसले से छात्र छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए जिन विद्यार्थियों का अब तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं अनुमति आवेदन नहीं हो सका है, उनके लिए शिक्षण संस्थानों को यह विशेष एवं अंतिम अवसर दिया गया है। शिक्षा विभाग को जानकारी मिली कि बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं अभी तक पंजीयन नहीं करा पाए हैं। उनके हितों को देखते हुए यह अंतिम मौका दिया गया है ताकि अधिक से अधिक बच्चे परीक्षा में बैठ सकें।

इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए शिक्षण संस्थानों के प्रधान यूजर आइडी और पासवर्ड से समिति की वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा कर सकते हैं। मैट्रिक परीक्षा के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधान अपने यूजर आइडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर
secondary.biharboardonline.org पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा कर सकते हैं। समिति के डायरेक्ट लिंक biharboard online.org से भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। संबंधित शिक्षण संस्थानों को निर्धारित अवधि में छूटे विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन और अनुमति आवेदन हर हाल में पूरा कराने को कहा गया है।

शिक्षा विभाग ने शनिवार को हाफ डे का भेजा निर्देश
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि शनिवार को हर हाल में सरकारी विद्यालयों का संचालन आधे दिन तक ही होगा। विभाग को सूचना मिली है कि कई जिलों में ऐसा नहीं हो रहा है। ऐसे में विभाग ने सक्षम प्राधिकार की अनुमति के बिना शनिवार को हाफ डे के दौरान विद्यालय संचालन के संबंध में अलग से निर्देश जारी करने की सूचना को गंभीरता से लिया है।

विभागीय आदेश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में शनिवार को प्रातः 9.30 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्यालय का संचालन किया जाना है। इस व्यवस्था में विभाग के स्तर से कोई बदलाव नहीं किया गया है। माध्यमिक शिक्षा कार्यालय द्वारा जारी पत्र में विशेष सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस निर्देश का सख्ती से अनुपालन करने को कहा है। स्पष्ट किया है कि निर्देश की अवहेलना की स्थिति में संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें