वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से मांगी माफी

SHARE:

नई दिल्ली
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदेमातरम विवाद को लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस ने वोट बैंक की खातिर वंदे मातरम को भुला दिया और अब जब 80 साल बाद ये गान फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है तो कल यानी 15 अगस्त के दिन कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से गीत रोकने के लिए कह दिया। उन्होंने इसे कांग्रेस की बेशर्मी करार देते माफी मांगने मांग की है

चित्तौड़गढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, आजादी के 80 साल बाद लाल किले की प्राचीर पर और देशभर में जहां-जहां ध्वजारोहण हुआ, वहां पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का गान हुआ। वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया था। ‘वंदे मातरम्’ के 150वां वर्ष में मोदी जी ने लाल किले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम्’ को फिर से नया आयुष्य दिया है। लेकिन उनकी (कांग्रेस की) बेशर्मी देखिए। कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाया जा रहा था। गीत के दौरान, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से गाना रोकने को कहा। हम सब बस टीवी पर देखते रह गए।

कांग्रेस से की माफी मांगने की मांग
उन्होंने आगे कहा, सोनिया जी, 140 करोड़ लोग आपको देख रहे हैं। आपने जो पाप किया है, उसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कोई 'वंदे मातरम' राष्ट्रगीत को अधूरा छोड़ने का सपना भी कैसे देख सकता है? कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा, कांग्रेसियों में अगर जरा भी शर्म बची है, तो उन्हें बंकिम बाबू की अमर आत्मा से माफी मांगनी चाहिए।

अमित शाह चित्तौड़गढ़ में 'अटल गौरव स्मृति समारोह' में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। शनिवार को दिल्ली के लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का ज़िक्र करते हुए शाह ने कहा कि इस समारोह में इस साल एक बड़ा बदलाव यह था कि आजादी के 80 साल के बाद लाल किले की प्राचीर पर और देश भर में जहां ध्वज वंदन हुआ वहां पर वंदेमातरम् का गायन 80 साल में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा,बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की वह अमर कृति, एक गान के दो शब्द वंदेमातरम्, भारत माता की मैं वंदना करता हूं, यह बोलते-बोलते हजारों लाखों लोग फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे, गोलियां खाई थीं, लाठियां खाईं, कई साल जेल में रहे।

वाजपेयी जी प्रतिमा का लोकार्पण
इससे पहले शाह ने निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने राजस्थान सरकार के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद थे।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें