हरियाली अमावस्या पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सपत्नीक किए बाबा महाकाल के दर्शन

SHARE:

भोपाल 

हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने सपत्नीक उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि भगवान की कृपा प्रदेश के प्रत्येक नागरिक पर बनी रहे तथा मध्यप्रदेश निरंतर विकास, प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर हो। उन्होंने प्रदेश में सुख-शांति, खुशहाली और सौहार्द बनाए रखने तथा सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख एवं समृद्धि की कामना की।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का प्रमुख केंद्र है। हरियाली अमावस्या जैसे पावन अवसर पर बाबा महाकाल के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना करना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने सभी प्रदेशवासियों को हरियाली अमावस्या की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें