15 अगस्त से पहले हरियाणा पुलिस अलर्ट, होटल-ढाबों पर ताबड़तोड़ छापामारी

SHARE:

कलानौर/पठानकोट.

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर कलानौर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को पुलिस टीमों ने कस्बे और आसपास के क्षेत्र में होटल, ढाबों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस की अचानक पहुंच से होटल और ढाबा संचालकों में भी हलचल रही। अभियान के दौरान पुलिस ने होटल और ढाबों में ठहरे तथा काम करने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। बाहर से आने वाले श्रमिकों और अन्य व्यक्तियों की पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस ने संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध नजर आने पर उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की ओर से क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ाने के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर भी नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सुरक्षा और स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाना पुलिस की प्राथमिकता है।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें