गुरदासपुर के दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही पुलिस और साइबर सेल अलर्ट

SHARE:

गुरदासपुर 

गुरदासपुर शहर के दो प्रमुख निजी स्कूलों को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पूरे जिले में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं। धमकी मिलने के बाद एसएसपी आवास के निकट स्थित स्कूल और बहरामपुर रोड स्थित स्कूल में पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आदित्य के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें, डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। दोनों स्कूल परिसरों की गहन जांच की गई। प्रारंभिक तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है।

धमकी की सूचना के बाद स्कूल प्रबंधन, विद्यार्थियों के अभिभावकों और स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए चिंता का माहौल बन गया। पुलिस ने स्कूल प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।

स्कूल प्रबंधकों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेल की डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच की जा रही है। साइबर सेल इस मामले में ईमेल की उत्पत्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

एसएसपी ने कहा कि धमकी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। यह पहला मौका नहीं है जब स्कूलों को इस तरह की धमकी मिली हो। जिले में पहले भी स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल की डिजिटल फुटप्रिंट की जांच शुरू कर दी गई है। साइबर सेल ई-मेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और उसके भेजे जाने के तकनीकी पहलुओं की पड़ताल कर रही है, ताकि धमकी देने वाले की पहचान की जा सके।

एसएसपी आदित्य ने कहा कि पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरत रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी जिले के कुछ स्कूलों को इसी प्रकार की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, पूर्व के मामलों में जांच के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी। इसके बावजूद पुलिस इस बार भी किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहती और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 

पुलिस ने दोनों स्कूलों में चलाया सर्च ऑपरेशन
सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। इस दौरान किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है और साइबर टीम भी मामले की पड़ताल में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि करीब छह महीने पहले भी शहर के कुछ नामी स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिली थीं, जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। एसएसपी आदित्य ने बताया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा सके।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें