CG में ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ को मिलेगी रफ्तार, 2.45 लाख महिलाएं करेंगी पौधारोपण

SHARE:

बालोद.

छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य पहली बार 30 जुलाई को ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ आयोजित किया जाएगा. इस अभियान को सफल बनाने के लिए बालोद जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन में सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं और अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के प्रयास में जुटे हैं. जिले में महतारी वंदन योजना की 2 लाख 45 हजार से अधिक लाभान्वित महिलाओं के साथ-साथ अन्य महिलाओं की भी व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है. प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रत्येक महिला अपने घर, आंगन या  उपयुक्त सार्वजनिक स्थल पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम का हिस्सा बने. विशेष बात यह है कि महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे. अभियान में करीब सवा दो लाख पौधे वन विभाग की नर्सरियों से उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

फोटो अपलोड करने पर मिलेगा ऑनलाइन सर्टिफिकेट
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि बालोद जिले में 2 लाख 45 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे, जिसको लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है. उन्होंने कहा कि बालोद के पर्यावरण पार्क को पौधे रोपण के लिए चुना गया है. जनप्रतिनिधियों द्वारा भी आम नागरिक से अपील की जा रही है ताकि इस मुहिम को सफल बनाया जाए. इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट mybalod.com पर नागरिक पौधे के साथ ली गई अपनी फोटो या सेल्फी अपलोड कर सकेंगे और ऑनलाइन प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) भी डाउनलोड कर सकेंगे. कलेक्टर ने बताया कि अब तक 2 लाख से अधिक गड्ढे खोदे जा चुके हैं और पौधों की आपूर्ति भी संबंधित स्थानों तक पहुंचा दी गई है. बालोद जिले के 440 से अधिक ग्राम पंचायतों में 2 लाख पौधों का वितरण भी किया जा चुका है.

जनप्रतिनिधियों ने की अभियान से जुड़ने की अपील
जिला भाजपा महामंत्री सौरभ लुनिया ने भी इस वृहद पौधारोपण अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील की है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे महतारी वंदन योजना की लाभान्वित महिलाओं को भी इस अभियान से जोड़ें और ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें. भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, विधायक संगीता सिन्हा, विधायक कुंवर सिंह निसाद के अलावा तमाम जनप्रतिनिधियों ने पौधेरोपण में सहभागी बनने के लिए वीडियो जारी कर अपील की है.

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें