स्टार ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित हुए उत्कृष्ट अधिकारी एवं कर्मचारी

SHARE:

सीधी

 जिला पंचायत सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने की पहल के अंतर्गत ‘‘स्टार ऑफ द मंथ’’ के लिए चयनित अधिकारी एवं कर्मचारी को ‘‘उत्कृष्टता पुरस्कार’’ प्रदान कर सम्मानित किया।

  इस माह जिला कोषालय सीधी के सहायक कोषालय अधिकारी अमित कुमार चतुर्वेदी तथा कार्यालय कलेक्टर सीधी के सहायक वर्ग-3 एवं स्थापना लिपिक शिवकुमार सिंह को उनके   उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, अनुकरणीय सेवा-भाव एवं प्रशासनिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

  सहायक कोषालय अधिकारी अमित कुमार चतुर्वेदी ने स्थापना संबंधी समस्त कार्यों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं दक्षतापूर्वक संपादन करते हुए प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय दक्षता का परिचय दिया। वहीं सहायक वर्ग-3 एवं स्थापना लिपिक शिवकुमार सिंह ने स्थापना संबंधी कार्यों का कुशल, सुव्यवस्थित एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से निर्वहन करते हुए कार्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

  इस अवसर पर कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को पहचान और सम्मान देना आवश्यक है। ‘‘स्टार ऑफ द मंथ’’ पहल का उद्देश्य कार्यकुशलता, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा सेवा-भाव को प्रोत्साहित करना है। जब उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान होता है, तो पूरी टीम बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होती है और आमजन को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना भी अधिक प्रभावी बनता है।

  कलेक्टर ने दोनों सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण, कार्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा-भाव अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता एवं दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक शुद्ध दृढ़ किया गया

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें