कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को झटका, रूपा-पिंकी नामीबिया से हारीं

SHARE:

ग्लास्गो
 भारत की रूपा रानी टिर्की और पिंकी सिंह को रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लॉन बॉल्स महिला पेयर्स सेक्शनल इवेंट में नामीबिया की जोड़ी के विरुद्ध हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारत की यह जोड़ी लगातार तीन जीत हासिल कर चुकी थीं

वहीं पुरुष सिंगल्स वर्ग में भारत के पुतुल सोनोवाल की ग्रुप डी के दूसरे मैच में माल्टा के शान जेम्स पारनिस से 0.5-1.5 से हारने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं।

टाईब्रेक में मिली हार
रूपा और पिंकी नामीबिया की अमांडा स्टीनकैंप और डायना विलजोएन की जोड़ी के विरुद्ध दवाब वाले टाई-ब्रेक में 0-3 से हार गईं। इन दोनों टीमों ने सेक्शन बी मैच में एक-एक सेट जीता था। भारतीय टीम पहला सेट 5-7 से हार गई, लेकिन वापसी करते हुए दूसरा सेट 10-1 से जीत लिया। अब भारतीय टीम इंग्लैंड से खेलेगी, ताकि यह तय हो सके कि सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा।

अंत में पुतुल ने गंवाया मौका
वहीं पुतुल ने दो-सेट प्रारूप में खेले गए मैच में पारनिस के शुरुआती सेट में दबदबा बनाने के बाद दूसरे सेट में कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में हार को टाल नहीं सके।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें