हरियाणा के CM नायब सैनी जालंधर पहुंचे, दिव्य ज्योति संस्थान के सेवा कार्यों की जमकर सराहना

SHARE:

जालंधर.

नूरमहल स्थित दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संस्था द्वारा धर्म तथा आध्यात्मिकता के प्रचार के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों पर किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

आश्रम पहुंचे नायब सिंह सैनी ने संस्थान द्वारा संचालित कामधेनु गौशाला, जैविक कृषि व आयुर्वेदिक उत्पादों से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत विस्तृत जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि इन प्रकल्पों के माध्यम से समाज, पर्यावरण तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी परमानंद, स्वामी विश्वानंद, स्वामी गिरिधरानंद, स्वामी उमेश आनंद तथा स्वामी गुरु कृपानंद ने नायब सिंह सैनी को बताया कि संस्था द्वारा दृष्टि प्रकल्प के तहत नेत्रहीनों को रोजगार देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं विभिन्न नस्लों खास की गायों के संरक्षण के लिए संस्थान द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संस्थान की तरफ से नायब सिंह सैनी को सम्मानित भी किया गया।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें