शहडोल में बाणसागर बांध के 8 गेट खुले, जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचा

SHARE:

शहडोल.

जिले का बाणसागर बांध इस सीजन में पहली बार अपनी पूरी क्षमता पर पहुंच गया है। रविवार सुबह 8 बजे तक बांध का जलस्तर 341.64 मीटर दर्ज किया गया, जो कि फुल रिजर्वायर लेवल (एफआरएल) के बराबर है। बांध 100 प्रतिशत भर चुका है। पिछले साल इसी दिन जलस्तर 341.47 मीटर था।

बांध प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, बांध में लगातार पानी की आवक बनी हुई है। सोमवार की सुबह तक इनफ्लो 3373.89 क्यूमेक दर्ज किया गया है। वहीं सुरक्षा को देखते हुए कुल 3373.89 क्यूमेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। इसमें पावर हाउस-3 से 89.89 क्यूमेक, स्पिलवे से 3277 क्यूमेक, आरबीस और भितरी से 1-1 क्यूमेक और वाष्पीकरण से 5 क्यूमेक पानी की निकासी हो रही है।

8 गेट 2-2 मीटर खोले गए
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बांध के 8 रेडियल गेट नंबर 6,7,8,9,10,11,12 और 13 को 2-2 मीटर तक खोल दिया गया है। इन 8 गेटों से ही 3277 क्यूमेक पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है।

गांवों में किया गया अलर्ट
देवलौंद स्टेशन पर सोमवार सुबह 8 बजे तक 17.78 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस सीजन की कुल बारिश 748.45 मिमी हो चुकी है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया है और लोगों से नदी के करीब न जाने की अपील की है। कार्पलन यंत्री एसके शर्मा ने बताया कि सोमवार को सुबह दो गेट और खोल दिए गए हैं। अब 8 गेटों से पानी की निकासी हो रही है और सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है।

1
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें