मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी में सूर्यनमस्कार के साथ युवा महोत्सव 2024 की शुरुआत

भोपाल : भोपाल  के मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी में युवा महोत्सव 2024 की शुरुआत सामूहिक संगीतमय योगाभ्यास और सूर्यनमस्कार के साथ हुई। मानसरोवर डेंटल कॉलेज के एम्फ़ीथिएटर में बड़ी संख्या में युवाओं और शिक्षकों ने सुबह की शुरुआत की। सभी ने पंच प्रण शपथ में सुसंस्कार, व्यक्तित्व निर्माण और देश के विकास की शपथ ली।

कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी संख्या

मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी में योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर प्रोफेसर चांसलर डॉ. अरुण कुमार पांडे, कुलपति डॉ. ए.एस. मानसरोवर, मानसरोवर आयुर्वेद के निदेशक डॉ. बाबुल ताम्रकार, मानसरोवर आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुराग सिंह राजपूत, श्री साई इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के प्राचार्य डॉ. भरत चैरागड़े और आयुर्वेद संकाय के प्राचार्य डॉ. सतीश शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की।

मंच से सूर्य नमस्कार के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद डॉ. रचना जैन ने छात्रों और शिक्षकों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में कार्यक्रम निदेशक डॉ. अनुराग सिंह राजपूत और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विकास जैन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

ध्रुपद गायन और बांसुरी वादन

योगाभ्यास के बाद सुप्रसिद्ध ध्रुपद गायक सुरेखा काम्बले एवं समूह द्वारा सुमधुर ध्रुपद गायन की प्रस्तुति दी गई। जिसके बाद सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक चेतन जोशी ने बांसुरी की सुमधुर धुन से श्रोताओं का मनमोह लिया।